दीपोत्सव से अयोध्या का विहंगम दृश्य देखेगी दुनिया : केशव मौर्य

November 03 2021

टेलीग्राम पर हमें फॉलो करें ! रोज पाएं मनोरंजन, जीवनशैली, खेल और व्यापार पर 10 - 12 महत्वपूर्ण अपडेट।

हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें https://t.me/vishvatimeshindi1

चैनल से जुड़ने से पहले टेलीग्राम ऐप डाउनलोड करे

 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद पहली बार अयोध्या में 51 दीपक जलाए गए थे जबकि 3 नवंबर को छोटी दीपावाली के अवसर 12 लाख दीयों से राम नगरी अयोध्या जगमगाएगी। देश और दुनिया के लिए ये नजारा अद्भुत होगा। दीपोत्सव के जरिए पूरी दुनिया अयोध्या का विहंगम नजारा देखेगी। प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ये बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र राम मंदिर निर्माण का सपना पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते पूरा हो सका है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस दीपावली अयोध्या का विहंगम दृश्य लोगों के लिए अद्भुत होगा। प्रदेश के 90 हजार गावों मिट्टी से तैयार दीयों से अयोध्या और सरयू नदी की किनारे रौशन होंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का संकल्प भाजपा ने पूरा किया है। देश और प्रदेश की सरकार रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रही है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा यह दीपोत्सव असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। अयोध्या को उसके मूल स्वरूप को स्थापित करना हमारी सरकार का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या हमारे हृदय में है। यह हमारी कर्मस्थली रही है। यह पवित्र नगरी हमें सामाजिक मूल्यों के रक्षण संवर्धन की प्रेरणा देती है। गौरतलब है कि केशव प्रसाद मौर्य शुरू से ही विश्व हिन्दू परिषद के श्री अशोक सिंघल के साथ राम मंदिर निर्माण की मुहिम में शामिल रहे हैं।


Download Vishva Times App – Live News, Entertainment, Sports, Politics & More

  • Source
  • आईएएनएस

FEATURE

MOST POPULAR